बिहार

तेज हवा के झोंके से बीच सड़क पर गिरा विशाल पेड़ आवागमन बाधित

पटना, सुधीर कुमार : फुलवारी शरीफ के चौहरमल नगर में बुधवार को तेज हवा के कारण एक विशाल पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। पेड़ के सड़क पर गिरने से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया और राहगीरों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।यह सड़क फुलवारी शरीफ से खोजाईमली होते हुए बरहमपुर गंज, पुनपुन की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों में शामिल है।

इसी रास्ते से गया और झारखंड की ओर जाने वाले बड़ी संख्या में लोग भी आवागमन करते हैं। सड़क पर विशाल पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार, पेड़ काफी बड़ा होने के कारण उसे हटाने में समय लग सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल पेड़ को सड़क से हटाकर आवागमन सुचारू कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग होने के कारण जल्द कार्रवाई नहीं होने पर जाम की स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Related posts

धमदाहा अनुमंडल अस्पताल के औचक निरीक्षण में मिलीं भारी कमियां, सिविल सर्जन व प्रशासन को लगी सख्त फटकार

इंडिया गठबंधन के आह्वान पर पटना जिले के सभी प्रखंडों में होगा पुतला दहन, 8 अक्टूबर को लोक भवन मार्च

सहयोग शिविर एवं सहयोग पोर्टल पर आम जनता से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं का प्रभावी निष्पादन करें : डीएम

error: