बिहार

पटना में लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार!

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए मद्यनिषेध विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में राजधानी पटना के आलमगंज थाना क्षेत्र में मद्यनिषेध विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की शाम मद्यनिषेध विभाग को आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित शनिचरा मंदिर के समीप शराब की बड़ी खेप पहुंचने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर मद्यनिषेध निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर तत्काल छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान टीम ने एक संदिग्ध मारुति डिजायर कार को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से कुल 576 पीस विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा 103.680 लीटर है। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.24 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके से रवि कुमार नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी नालंदा जिले का निवासी बताया गया है। मद्यनिषेध विभाग आरोपी से पूछताछ कर शराब की खेप के स्रोत और इसके गंतव्य की जानकारी जुटाने में लगा है।

Advertisements
Ad 1

इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक नरेंद्र कुमार के अलावा सहायक अवर निरीक्षक मनीष कुमार एवं राकेश कुमार सिंह तथा मद्यनिषेध सिपाही अमरेश कुमार, लालचंद पासवान, विवेक कुमार और मनीष कुमार शामिल रहे। मद्यनिषेध विभाग ने आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों के बीच हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Related posts

कंगन घाट पर चला स्वच्छता एवं पूजन सामग्री पुनर्चक्रण अभियान, 1200 किलो कचड़ा किया गया एकत्रित

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने आलोक कुमार सिंह

बिहार में मिथकों पर भारी पड़ा संवाद, लाखों बेटियों तक पहुंचा एचपीवी सुरक्षा कवच

error: