बिहार

तेज रफ्तार तेल टैंकर ने स्कूल बस में मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन बच्चे घायल!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना गया रोड पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जब एक तेल टैंकर ने स्कूल बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. यह हादसा गौरीचक थाना क्षेत्र के जनकपुर मोड़ के पास हुआ. टक्कर लगते ही बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार करीब आधा दर्जन स्कूली बच्चे घायल हो गए।

घायलों में ज्यादातर बच्चों को चेहरे और शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बस सड़क किनारे मोड़ दी गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बस चालक ने बताया कि “आगे से एक बाइक सवार ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया, जिसके चलते हमें भी गाड़ी रोकनी पड़ी. उसी दौरान पीछे से आ रहे तेल टैंकर ने बस में टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पटना-गया रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक पुलिस की नियमित तैनाती की मांग की है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

मगही महोत्सव 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद के साथ खुशियाँ बाँटने का छोटा-सा प्रयास

error: