बिहार

तेज रफ्तार ऑटो और कार में भीषण टक्कर, कई लोग घायल!

फुलवारी शरीफ, (न्यूज़ क्राइम 24) गौरीचक थाना क्षेत्र के बिहटा–सरमेरा फोरलेन हाईवे पर सोनाचक गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार में आ रही एक ऑटो और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में ऑटो और कार में सवार कई लोग घायल हो गए, हालांकि घायलों की सही संख्या और पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा. सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस का कहना है कि दोनों वाहनों के मालिक और चालकों की पहचान की जा रही है. हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौते की बात भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि कानूनी प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई जारी रहेगी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहटा–सरमेरा रोड पर आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन स्पीड कंट्रोल और ट्रैफिक मॉनिटरिंग की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण आए दिन लोग घायल और मौत के शिकार हो रहे हैं.

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: