झारखण्ड

गूंजी गोलियों की तड़तड़ाहट, एक युवक गंभीर!

धनबाद(न्यूज़ क्राइम24): गैंग्स ऑफ वासेपुर ने एक बार फिर शहर के बहुचर्चित वासेपुर में गोलियों का खेल शुरू कर दिया है। वासेपुर के लोगों का कहना है कि बुधवार की दोपहर महताब आलम उर्फ नन्हे भूली मोड़ के आगे वासेपुर पुलिया के समीप अली नगर जा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने महताब आलम उर्फ नन्हे के ऊपर गोलियों की बौछार कर दी। जिससे महताब आलम को गोली लग गई। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए और आनन-फानन में घायल महताब आलम को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए।

Advertisements
Ad 1

जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर बताते हुए इलाज में जुट गए।मालूम हो कि वासेपुर में रंगदारी और जमीन के धंधे में इन दिनों कई कई दागी चेहरे शामिल हो गए है। जिसको लेकर क्षेत्र में अक्सर गोलीबारी की घटना हो रही है। इधर अस्पताल सूत्रों का कहना है कि महताब आलम उर्फ नन्हे को 4 गोलियां लगी है। जिन्हें चिकित्सक निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं। हालांकि महताब की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही जिला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। जबकि एसएनएमएमसीएच में घायल महताब के परिचितों का भारी संख्या में जुटान है।

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”

error: