बिहार

पांच हजार के कर्ज ने कराई फायरिंग, पिता के उधार पर बेटे भिड़े…

पटना, अजित। महज पांच हजार रुपये के पुराने कर्ज ने गौरीचक थाना क्षेत्र में खौफनाक रूप ले लिया. ग्राम काजीबिगहा पसिया टोला में 30 दिसंबर 2025 की शाम करीब 7:10 बजे पैसों के विवाद में अचानक गोलीबारी की घटना सामने आई, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया.

पुलिस के अनुसार धनपत बिंद के पिता द्वारा क्रांति महतो से लिए गए पांच हजार रुपये के कर्ज को लेकर लंबे समय से तकरार चल रही थी. उसी रकम की वसूली को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. आरोप है कि क्रांति महतो अपने साथी लालगुलाब महतो के साथ धनपत बिंद के घर पहुंचा, जहां पहले तीखी कहासुनी हुई और फिर विवाद हिंसक हो गया. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हो गई, जिससे गांव में दहशत फैल गई.

Advertisements
Ad 1

गोली चलने की सूचना मिलते ही परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सह गौरीचक थाना अध्यक्ष विनय कुमार रंजन ने वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए गश्ती दल को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया. पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण जुटे मिले. तलाशी के दौरान घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया, जबकि धनपत बिंद के घर से एक देसी कट्टा पुलिस के हाथ लगा.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लालगुलाब बिंद पिता जुगल बिंद और धनपत बिंद पिता टुनटुन बिंद को मौके से गिरफ्तार कर लिया. दोनों आरोपियों को गौरीचक थाना अंतर्गत रिमांड एवं आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है. घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गांव और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. इस कार्रवाई में परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक सह थाना अध्यक्ष विनय कुमार रंजन के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक विमलेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रवि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक बब्लू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गिरी, पुलिस अवर निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है और फरार अथवा संलिप्त लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: