नई दिल्ली, (न्यूज़ क्राइम 24) राम जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच)के संस्थापक उदय कुमार मन्ना द्वारा आयोजित व संचालित 735वें ऑनलाइन कार्यक्रम में एनडीएस डिटाॅक्स सेंटर, उचाना जिंद, हरियाणा के प्रमुख और कार्यक्रम के को-होस्ट दम्पति सुमन-सतीश जांगड़ा ने न्यू डायट सिस्टम के शिविरों में आए लाभार्थियों पालेराम देसवाल-हरियाणा मनप्रीत कौर-पंजाब ,जय राम- हरियाणा, बीके सुमनदीदी,हरियाणा ,राहुल,लुधियाना,सुनीता रानी-हिसार, अशोक कुमार- दिल्ली और लंदन के स्टैनमोर (हैरो) में रहने वाले सिविल इंजीनियर जिमिल शाह आदि से मिलवाया जिन्हें गंभीर बीमारियों से निजात मिली। सुमन जांगड़ा ने बताया कि 9466318750 पर फोन कर कई शहरों के आगामी एनडीएस हैल्थ कैंप में पंजीकरण करा सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यू डाइट सिस्टम (एनडीएस) के संस्थापक बी. वी. चौहान, कार्यक्रम अध्यक्ष लंदन से भारतीय शाकाहार आंदोलन के प्रेरणास्रोत नितिन मेहता (एमबीई) और हरियाणा, पंजाब ,दिल्ली व ब्रिटेन से जुड़े स्वास्थ्य साधकों ने भाग लिया। इस अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में उदय मन्ना ने 14 फरवरी 2027 को मारवाह स्टूडियो नोएडा में करूणामय पाॅजिटिव मीडिया सेमिनार और नेशनल वेज प्लेज मिशन व भारत में महावीर इंटरनेशनल अवॉर्ड के औपचारिक शुभारंभ की सूचना दी गई।मुख्य अतिथि बी. वी. चौहान ने नितिन मेहता के शाकाहार अभियान की सराहना करते हुए आग्रह किया कि इसमें अपक्व आहार यानी कच्चे प्राकृतिक भोजन को भी जोड़ा जाए। उन्होंने तर्क दिया कि केवल पके हुए शाकाहारी भोजन पर आने से रोग समाप्त नहीं होते, क्योंकि बीमारियों की जड़ गलत आहार से शरीर में जमा होने वाली गंदगी और टॉक्सिन हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे इंडियन वेजिटेरियन एंड वीगन सोसाइटी (लंदन) के संस्थापक, आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच लंदन के मानद प्रभारी और नेशनल वेज प्लेज मिशन, भारत के चेयरमैन नितिन मेहता (एमबीई) ने बताया कि अहिंसा कायरों की नहीं बल्कि वीरों की शक्ति है, और भारत की नई पीढ़ी को मांसाहार से दूर रहने का संदेश दिया।उन्होंने पशु वध को ग्लोबल वार्मिंग, बीमारियों और खाद्य संकट से जोड़ते हुए कहा कि ब्रिटेन में लाखों लोग शाकाहार अपना चुके हैं और जीव हिंसा का विरोध करते हैं। लंदन से संबोधित करते हुए मेहता ने कहा कि योग की तरह अहिंसा और शाकाहार भी भारतीय संस्कृति की विश्व को बड़ी देन है।
उन्होंने भारत में ‘महावीर इंटरनेशनल अवार्ड’ शुरू करने की भी घोषणा की, जो प्राणियों के प्रति दया और अहिंसा के क्षेत्र में जीवन समर्पित करने वाले लोगों को दिया जाएगा। मेहता ने बताया कि ब्रिटेन में उनकी संस्था पहले ही कई राजनेताओं, फिल्म कलाकारों और जमीनी कार्यकर्ताओं को यह सम्मान दे चुकी है, जिन्होंने पशु क्रूरता और शिकार के खिलाफ अभियान चलाया। उन्होंने पुष्टि की कि वे 14 फरवरी 2027 के आरजेएस कार्यक्रम के लिए एक सप्ताह के दौरे पर भारत आएंगे।
कार्यक्रम के सूत्रधार और आरजेएस पॉजिटिव मीडिया के संस्थापक उदय मन्ना ने बताया कि नेशनल वेज प्लेज मिशन का औपचारिक शुभारंभ 14 फरवरी 2027 को नोएडा स्थित मारवाह स्टूडियो में 15वें ग्लोबल फेस्टिवल ऑफ जर्नलिज्म के दौरान वर्ल्ड मीडिया गुरु डॉ. संदीप मारवाह के सानिध्य में किया जाएगा। इस आयोजन में करुणामय सकारात्मक मीडिया पर सेमिनार, पुरस्कार समारोह और 200 पृष्ठों की आठवीं दस्तावेजी पुस्तक का विमोचन होगा। कार्यक्रम के लिए फोन नं +91 8368626368 पर मीडिया कर्मियों सहित सकारात्मक व्यक्तित्वों के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है।
