बिहार

गोवर्धन पूजा समारोह में विधायक डॉ रामानंद यादव का भव्य स्वागत, मोमेंटो और शॉल देकर किया सम्मानित

फुलवारीशरीफ, अजीत। संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के सदलीचक में गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित समारोह में फतुहा के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामानंद यादव का भव्य स्वागत किया गया. संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार और अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय उर्फ बंटू के नेतृत्व में स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर आयोजित सम्मान समारोह में विधायक डॉ रामानंद यादव को मोमेंटो और शॉल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया. उन्होंने गोवर्धन पूजा के धार्मिक और सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए यादव समाज के गौरवशाली इतिहास, परंपरा और भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि यादव समाज का इतिहास केवल वीरता और संघर्ष का इतिहास नहीं है, बल्कि यह त्याग, सेवा, सामाजिक एकता और मानवता का भी संदेश देता है. भगवान श्रीकृष्ण ने अन्याय के खिलाफ खड़े होने, समाज को एकजुट रखने और लोककल्याण का मार्ग दिखाया. उनके विचार आज भी समाज को सही दिशा देने की प्रेरणा देते हैं। विधायक ने समाज के लोगों से अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा शिक्षा, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत बनाने की अपील की. समारोह में सदलीचक निवासी रोशन कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार, ऋषभ यादव, कंचन यादव, वेद प्रकाश यादव, विनोद कुमार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

रविशंकर प्रसाद ने भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना कर समस्त देशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की

फतुहा में शराब के बड़े स्टोरेज पॉइंट पर पुलिस की छापेमारी, 50 लाख की विदेशी शराब जब्त!

पटना की बाजार समिति में सात फल प्रतिष्ठानों की जांच, दो दुकानों से केले के नमूने लिए गए