बिहार

विजयादशमी पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ रावण दहन

हाजीपुर, (न्यूज़ क्राइम 24) विजयादशमी के पावन अवसर पर अक्षयवट राय स्टेडियम, हाजीपुर में रावण दहन कार्यक्रम उत्साह, उमंग एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने शामिल होकर पर्व की खुशियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम में माननीय हाजीपुर विधायक श्री अवधेश सिंह, जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) एवं नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती संगीता कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

जिला पदाधिकारी की अपील: बुराई पर अच्छाई की जीत के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। अहंकार, क्रोध, द्वेष एवं नकारात्मक प्रवृत्तियों का त्याग कर सत्य, सदाचार और नैतिकता के मार्ग पर चलें। आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द को बनाए रखें और समाज में सकारात्मक मूल्यों को बढ़ावा दें।

सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था रही सुदृढ़


जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं अग्निशमन दल की तैनाती सुनिश्चित की गई। प्रशासनिक निगरानी और आवश्यक सतर्कता के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

आइए, इस विजयादशमी पर हम सभी सत्य, सद्भाव, प्रेम और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा एक मजबूत, समरस और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।जिला प्रशासन, वैशाली की ओर से समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ!

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: