बिहार

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

गुरुग्राम, सुशीला देवी : दौहला गांव में महिला की हत्या के मामले में अपराध शाखा सोहना ने मुख्य आरोपी संदीप समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका के दाह संस्कार के 12 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर मामले को सुलझा लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में संदीप निवासी दौहला, अनुज और अवनीश निवासी उत्तराखंड शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, 16 अक्टूबर को महिला का शव घर में मिला था। उसके हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगी थी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी संदीप मृतका के पति का चचेरा भाई है। पुलिस के अनुसार, जमीन के सौदे को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। संदीप ने जमीन खरीदने के लिए एक लाख रुपये बयाने के तौर पर दिए थे, लेकिन मृतका ने सौदा सस्ता होने के कारण रकम वापस करवा दी। इसी रंजिश में हत्या की साजिश रची गई।पुलिस का आरोप है कि संदीप ने अनुज और अवनीश के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। अनुज उसके साथ घर में घुसा, जबकि अवनीश बाहर निगरानी करता रहा। संदीप को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Related posts

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

अनैतिक संबंध के विरोध में रिश्तों का कत्ल

error: