बिहार

आदिवासी जागृति गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

बलिया, संजय कुमार तिवारी। आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हेतु गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक तिरु.तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में एक नवम्बर 2026 को वाराणसी कचहरी शास्त्री घाट पर आदिवासी अधिकार रैली का आयोजन किया गया है जिसके प्रचार- प्रसार आदिवासी अधिकार रैली की सफलता हेतु शंकरपुर स्थित गोंडवाना भवन से आदिवासी जागृति गोंडवाना जनसंदेश यात्रा को पूर्व बैंक मैनेजर गोंड सेवा संस्थान के अध्यक्ष जीउत जी गोंड ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया!

इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री/उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना, प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी, प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेश शाह, जिला सचिव परशुराम खरवार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बच्चालाल गोंड, तहसील इकाई अध्यक्ष संजय गोंड, उमाशंकर गोंड, ओमप्रकाश गोंड, जगलाल गोंड, हरिशंकर गोंड, अंटू गोंड, अशोक गोंड, श्रीपति गोंड सहित सैकड़ों आदिवासी जनजाति गोंड, खरवार समुदाय के लोग मौजूद रहे! आदिवासी जन जागृति रथ द्वारा पूरे पूर्वांचल में भ्रमण कर आदिवासी जनजाति समुदाय को अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने हेतु जागरूक किया जाएगा।

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू सिंह मरावी व प्रदेश महासचिव गोपाल जी खरवार ने संयुक्त रूप से कहा कि गोंड, खरवार, कोल समुदाय को संपूर्ण उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जनजाति घोषित किया जाय! भारत सरकार केंद्र की भांति उत्तर प्रदेश में भी स्वतंत्र रूप से अनुसूचित जनजाति आयोग का गठन कर उसके अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य के पद पर अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को ही नियुक्त किया जाय ताकि इनके साथ न्याय हो सके!

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं ने कहा कि एक नवम्बर वाराणसी आदिवासी अधिकार रैली में हजारों की संख्या में गोंड, खरवार, कोल सहित तमाम आदिवासी जनजाति समुदाय के लोग भाग लेंगे तथा आदिवासी एकता एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आदिवासी जनजाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने हेतु लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले एकजुट होकर एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनने का शंखनाद करेंगे! राष्ट्रीय महामंत्री प्रदेश प्रभारी अरविंद गोंडवाना ने कहा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव 2027 में प्रदेश की सभी सीटों पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगी जिसका विधिवत ऐलान एक नवम्बर को वाराणसी रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक तिरु.तुलेश्वर सिंह मरकाम जी करेंगे!

Related posts

महिला की हत्या का खुलासा : जमीन के सौदे की रंजिश में पत्नी को मार डाला, तीन आरोपी गिरफ्तार!

साइबर क्राइम थाने का उदघाटन : सुश्री अंकिता शर्मा

फुलवारी में विक्रम विधायक सिद्धार्थ शर्मा का पूर्व वाहन चालक की गोली मारकर हत्या!

error: