बिहार, (न्यूज़ क्राइम 24) पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार पटना स्थित शक्तिपीठ माँ शीतला मंदिर और शक्तिपीठ बड़ी पटन देवी मंदिर में रविवार को पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने समस्त बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की। साथ ही, दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवरात्र के दौरान पटना के प्रमुख देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्त माँ दुर्गा की आराधना कर प्रदेश की उन्नति और परिवार की खुशहाली की कामना किए।
