बिहार

तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक हुए ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी, करियर की सफलता के लिए की अरदास

पटना साहिब, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रसिद्ध अभिनेत्री ईशा मालवीय और बॉलीवुड एवं टेलीविजन अभिनेता गुरमीत चौधरी ने सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में माथा टेककर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर दोनों कलाकारों ने तख्त साहिब में अपने करियर की सफलता, तरक्की और उज्ज्वल भविष्य के लिए अरदास की। उन्होंने दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के पावन जोड़ा साहिब के भी श्रद्धापूर्वक दर्शन किए।

तख्त साहिब के ग्रंथी सिंह द्वारा दोनों कलाकारों को गुरु घर की बख्शिश सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर तख्त साहिब के सुपरिंटेंडेंट दलजीत सिंह, मैनेजर पपिंदर सिंह एवं महाकांत रॉय द्वारा ईशा मालवीय और गुरमीत चौधरी को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

दोनों कलाकारों ने तख्त श्री पटना साहिब में नतमस्तक होकर गुरु घर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की और पावन ऐतिहासिक स्थल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

गुलशन हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल, कारतूस और दो चारपहिया वाहन बरामद!

माता सुंदरी निवास के 50 से अधिक कमरे, संगत के लिए होंगे तैयार

हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार; हथियार और कार बरामद!

error: