बिहार

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, शिक्षक-प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

फुलवारीशरीफ, अजीत। इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग (बीएड) कॉलेज में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में महाविद्यालय के शिक्षक-प्रशिक्षुओं और प्राध्यापकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस दौरान रक्तदाताओं ने मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया।

शिविर में बुद्धा कैंसर ब्लड सेंटर की टीम ने महत्वपूर्ण सहयोग किया. टीम में डॉ. अबू ओबैदाह, तकनीकी पर्यवेक्षक मिथिलेश कुमार, कॉर्पोरेट रिलेशनशिप मैनेजर राहुल रंजन, तकनीशियन समद इमाम, प्रीतम कुमारी, विशाल कुमार, प्रयोगशाला तकनीशियन मनीष कुमार और हाउसकीपिंग कर्मचारी रेखा देवी शामिल थीं. टीम के सदस्यों ने रक्त संग्रह और शिविर के संचालन में सहयोग किया. रक्तदाताओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गयी थी।

इस अवसर पर इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. खुर्शीद हसन, प्रबंध निदेशक डॉ. फराह दीबा, इदारा फलाहुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष इम्तियाज अली खान और इस्लामिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संयुक्त सचिव इफ्तेखार अहमद निजामी का मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिला।

शिविर के दौरान डॉ. खुर्शीद हसन ने शिक्षक-प्रशिक्षुओं से बातचीत कर रक्तदान के महत्व और सामाजिक सेवा में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है. युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए जनकल्याण के कार्यों में आगे आना चाहिए।

महाविद्यालय के प्राचार्य आर. के. अरुण ने रक्तदान को जरूरतमंद मरीजों की सहायता का सराहनीय प्रयास बताया. आईक्यूएसी समन्वयक डॉ. अली इमाम ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया. आईक्यूएसी सह-समन्वयक डॉ. मंजुला ने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिल सकता है।

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश

error: