बिहार

मिशन SAFAR के तहत NCC कैडेट्स ने किया ICCC का शैक्षणिक भ्रमण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) सड़क सुरक्षा और दुर्घटना के समय प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस पटना द्वारा संचालित मिशन SAFAR के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बिहार बटालियन द्वारा आयोजित एनसीसी शिविर के दौरान कैडेट्स ने पटना स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) का शैक्षणिक भ्रमण किया।

पुलिस अधीक्षक, यातायात पटना के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण के दौरान कैडेट्स को आधुनिक तकनीक के माध्यम से शहर की यातायात व्यवस्था की निगरानी और संचालन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि ई-चालान प्रणाली कैसे काम करती है और यातायात प्रबंधन में तकनीक की क्या भूमिका है।

इस दौरान कैडेट्स को यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार और जरूरतमंदों की सहायता के महत्व पर भी जोर दिया गया।

मिशन SAFAR का उद्देश्य युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ दुर्घटना के समय सहायता के लिए आगे आने और सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करना है। सुरक्षित सड़कें, जागरूक नागरिक और सशक्त भारत के संदेश के साथ यह पहल सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

दुर्घटना पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने के लिए पटना यातायात पुलिस ने दिया प्रशिक्षण

मौलाना सईदुर्रहमान आज़मी नदवी के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि मनाई गई

error: