पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, पटना सिटी शाखा की ओर से शाखा के मुख्य संरक्षक एवं सिक्किम तथा मेघालय के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद का स्वागत किया गया। शाखा के चेयरमैन गोविंद कानोडिया ने उन्हें अंगवस्त्र एवं डॉ. त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने पौधा भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि ब्लड बैंक के लिए सेपरेटर मशीन सहित अन्य लंबित कार्यों के संबंध में बिहार के राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया जाएगा। शाखा के अध्यक्ष गोविंद कानोडिया ने उपस्थित लोगों को पटना सिटी शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन शाखा की सचिव तारा झुनझुनवाला ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शाखा संरक्षक संजीव कुमार यादव ने किया।
इस अवसर पर मारवाड़ी महिला समिति, पटना सिटी शाखा की ओर से हेल्थ चेक-अप कैंप का भी आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। कार्यक्रम में डॉ. टी.पी. गोलवारा, संजय ड्रोलिया, प्रदीप बरेलिया, राजकुमार गोयनका, विनोद झुनझुनवाला, विशाल सिंघानिया, मुकेश विश्वकर्मा, रोली बूबना, पूजा माखड़िया, श्वेता कानोडिया, श्वेता ड्रोलिया, रोशनी सिंह, इंदु अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
