बिहार

जहानाबाद में आगामी त्योहारों को लेकर दंगा-नियंत्रण मॉक ड्रिल आयोजित

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर मंगलवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में दंगा-नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें पुलिसकर्मियों ने बॉडी प्रोटेक्टर, हेलमेट एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर दंगा-नियंत्रण की विभिन्न प्रक्रियाओं का अभ्यास किया।

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल को सतर्क और तैयार रहने पर जोर दिया।

Related posts

पुलिस अधीक्षक, अरवल ने हाईवे पेट्रोलिंग बिहार वाहन का निरीक्षण किया

चौक थाना पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार!

फुलकाहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 33 लीटर 720 ग्राम शराब बरामद!

error: