उत्तरप्रदेश

तमंचा दिखाकर छात्र को अगवा करने की कोशिश का आरोप, विरोध करने पर की फायरिंग

मुरादाबाद, (अवनीत कुमार शर्मा) कटघर थाना क्षेत्र में डीफार्मा छात्र को तमंचा दिखाकर अगवा करने की कोशिश का आरोप लगा है। छात्र का दावा है कि रास्ते में रोककर उसे जबरन गाड़ी में बैठाया गया और जंगल में ले जाकर मारपीट की गई। विरोध करने पर फायरिंग का भी आरोप है।छात्र ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई और अपनी सुरक्षा की मांग की है। आरोपों की पुलिस स्तर से स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

शिकायत के मुताबिक, 26 सितंबर को छात्र ने अपने मोहल्ले के कुछ युवकों को एक करीब 16 वर्षीय किशोरी को जबरन गाड़ी में बैठाने का विरोध करते देखा था। छात्र का आरोप है कि किशोरी ने दीपक और अमित पंडित के नाम बताए और दोनों पर उसे रास्ते में परेशान करने का आरोप लगाया।

छात्र का दावा है कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भागा तो उस पर फायर किया गया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। बाद में उसने एक वाहन को रोककर मदद ली और अपने पिता को सूचना दी।शिकायत में एक व्यक्ति द्वारा खुद को दरोगा बताकर आरोपी दीपक के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कहने का भी आरोप लगाया गया है।छात्र ने 28 सितंबर को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। अब पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और पूरे घटनाक्रम में शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट होगी।इस घटना पर अधिकारी द्वारा पुष्टि नहीं किया गया है

Related posts

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन समूह की सखियों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

गोदाम का लिंटर भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर किशोर की मौत!

पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने की जनसुनवाई

error: