बिहार

वैशाली : वरीय पुलिस अधीक्षक शुभांकर मिश्रा द्वारा SC/ST थाना का निरीक्षण

वैशाली, (न्यूज़ क्राइम 24) वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली श्री शुभांक मिश्रा द्वारा SC/ST थाना का निरीक्षण कर थाना की कार्यप्रणाली एवं पुलिसिंग व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान थाना में दर्ज कांडों की स्थिति, लंबित मामलों के अनुसंधान एवं निष्पादन की प्रगति तथा संबंधित अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की गई एवं लंबित कांडों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया। साथ ही, थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनते हुए नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था एवं प्रभावी पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के साथ-साथ आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

पीएम मोदी ने वडनगर से वाराणसी तक सेवा यात्रा पर जा रहे सेवा यात्रियों से किया संवाद, कहा- सेवा ही सर्वोच्च कर्तव्य

error: