पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) नून का चौराहा निवासी मो. बिलाल की पत्नी सदव प्रवीण, उम्र लगभग 25 वर्ष, जो दिनांक
17/09/2026 को गंभीर अवस्था में श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में आई थीं। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उनके परिजनों को PMCH/NMCH रेफर करने की सलाह दी थी।इसी दौरान अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुधा शंकर राय जी की नजर मरीज पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मरीज को देखा और उसकी गंभीर स्थिति को समझते हुए मरीज को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर अपनी देखरेख में ऑपरेशन कराया। समय पर उपचार एवं ऑपरेशन होने से मरीज की जान बचाई जा सकी। यदि इलाज में थोड़ी भी देरी होती तो मरीज की जान को गंभीर खतरा हो सकता था।इसकी जानकारी मिलने पर श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल सुधार समिति के महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मो. जावेद, देवरतन प्रसाद, राम नारायण सिंह, शंभू शरण प्रसाद, अजीत सिंह कुशवाहा, मुन्ना जायसवाल, शरीफ अहमद रंगरेज, एजाजुद्दीन उर्फ सानू सहित समिति के सदस्यों ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधा शंकर राय जी से मिलकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर बलराम चौधरी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा है।अधीक्षक महोदय ने जिस तत्परता और संवेदनशीलता के साथ गंभीर मरीज को देखा और समय पर ऑपरेशन कराकर उपचार उपलब्ध कराया, उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम है।उन्होंने कहा कि अस्पताल सुधार समिति हमेशा अस्पताल की कमियों और मरीजों की समस्याओं को सरकार एवं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का काम करती है, लेकिन अस्पताल में जब कोई अच्छा कार्य होता है तो समिति द्वारा चिकित्सकों एवं अस्पताल प्रशासन को बधाई और प्रोत्साहन भी दिया जाता है।
