बिहार

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

मुरादाबाद, अवनीत कुमार शर्मा :  ग्राम ठिकरी में सड़क की बदहाल हालत ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश और जलभराव के बाद रास्ते पर इतना कीचड़ जमा हो गया है कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया है। रोजाना इसी रास्ते से आने-जाने वाले ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वाहन लेकर निकलना बना खतरे का सफर कीचड़ के कारण रिक्शा और साइकिल तो दूर, मोटरसाइकिल सवारों के लिए भी रास्ता बेहद जोखिम भरा हो गया है। सड़क पर बाइक के फिसलने से हादसे का खतरा बना हुआ है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को रास्ते से निकलने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।गांव की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को बाजार, स्कूल, कामकाज और जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार वाहन कीचड़ में फंस जाने से लोगों को काफी दूर तक पैदल जाना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया।प्रधान की लापरवाही का ग्रामीणों ने लगाया आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के प्रधान द्वारा रास्ते की समस्या को लेकर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क का निरीक्षण करें और जल्द से जल्द रास्ते की मरम्मत अथवा उचित व्यवस्था कराकर उन्हें इस परेशानी से निजात दिलाएं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते रास्ते को ठीक नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है।

Related posts

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही

कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, मोबाइल पर बात करने का दबाव

CEIR पोर्टल की मदद से रामपुर पुलिस ने बरामद किए 105 गुम मोबाइल

error: