पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) राधा का जन्म हो गया…., बधाई हो बधाई बरसाने वाली राधा….., राधा प्यारी ने जन्म लियो है…. जैसे भजनो से राधामय हुआ पटना सिटी. मौका था श्री राधा रानी का अवतरण पर्व का जो पटना सिटी में धूम धाम से मनाया गया. लल्लू बाबू का कुँचा स्थित राधा बल्लभ मंदिर में सेवायत आचार्य श्रीहित ब्रजेश गोस्वामी के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान हुए, राधा रानी का प्रातः 5:30 में अभिषेक किया गया. वहीं दोपहर 12 बजे से राधा चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ।
संध्या में गुरु मां राधिका गोस्वामी के सानिध्य में राधा नाम संकीर्तन व प्रवचन किया गया. नन्हें बच्चे राधा कृष्ण की वेश भूषा में रूप सज्जा कर राधा का गुणगान किया. इस अवसर पर 56 भोग लगाया गया, भक्तों ने भंडारा का प्रसाद पाया। राधाकृष्ण रूप सज्जा को देख भक्त भावुक हो गए। यह कार्यक्रम स्नेहा, मिन्नी पांडेय के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर डॉ सरिता रोहतगी, प्रो माधवी झा, कमल अग्रवाल, राकेश वल्लभ, प्रेम अग्रहरि, प्रह्लाद धुर्व, शैलेश रोहतगी, पिंटू यादव, तान्या सिन्हा, शोभा झा, भाजपा प्रदेश महासचिव राजेश झा, सत्यनारायण गुप्ता, मीरा देवी, शीला रोहतगी, पुष्पा गहोई, उमा अग्रवाल, त्रिभुवन गुप्ता, स्वप्निल रोहतगी, रंजन गुप्ता, ओपी अग्रवाल, रंजन त्रिपाठी, अमित मिश्रा, आरती रोहतगी, शिल्पी रोहतगी उपस्थित थे।
