बिहार

पटनासिटी : मेनहोल से निकलीं करीब 100 ईंटें, लोग देख हुए हैरान

पटनासिटी, रॉबीन राज। पटनासिटी के वार्ड संख्या 66 स्थित दरीवाबाज, बाड़े की गली के लोग लंबे समय से जलजमाव की समस्या से परेशान थे। बारिश के दौरान सड़क पर पानी पूरी तरह भर जाता था, जिससे स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। जलजमाव की समस्या को लेकर लोग लगातार विरोध भी कर रहे थे। समस्या को देखते हुए वार्ड पार्षद की ओर से लगातार सफाई कराई जा रही थी, लेकिन पानी निकासी की समस्या पूरी तरह दूर नहीं हो पा रही थी।

पार्षद प्रतिनिधि मनोज गोप ने जानकारी दी की आज मेनहोल खोलकर उसकी पूरी सफाई कराई गई। सफाई के दौरान मेनहोल के अंदर से करीब 100 ईंटें निकलने का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेनहोल के अंदर बड़ी मात्रा में ईंटें होने से पानी की निकासी प्रभावित होना स्वाभाविक है। सफाई के बाद अब लोगों को उम्मीद है कि बारिश के दौरान पानी की निकासी बेहतर होगी और लंबे समय से चली आ रही जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।

Related posts

मरीन ड्राइव पर धू-धू कर जली कार, देखते ही देखते जलकर हुई राख

सड़क-नाली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो दिन में समाधान नहीं तो सड़क जाम

नो-एंट्री तोड़ने वाले कमर्शियल वाहनों पर पुलिस का शिकंजा

error: