फुलवारीशरीफ, अजित। पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी एवं शिक्षक सेना के संयोजक डॉ. रंजन कुमार ने आज संपतचक प्रखंड का दौरा कर शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद किया. इस दौरान डॉ. ब्रजभूषण भारती सहित शिक्षकों ने उनकी समस्याओं, अधिकारों, सम्मान एवं संगठनात्मक एकजुटता पर चर्चा की. डॉ. रंजन कुमार ने कहा कि शिक्षकों की आवाज को मजबूती से सदन तक पहुंचाना और उनके हितों की रक्षा करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
डॉ रंजन कुमार ने कहा कि “शिक्षक सेना” शिक्षकों की एकजुट आवाज का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मंच बनेगा. उन्होंने कहा कि संपतचक सहित पूरे पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षकों की समस्याओं और मांगों को मजबूती के साथ सदन तक पहुंचाया जाएगा।
डॉ. ब्रजभूषण भारती एवं मुकेश कुमार, रंजीत कुमार ने कहा कि “शिक्षक त्रस्त और शिक्षक नेता मस्त” की राजनीति अब नहीं चलेगी. वर्षों से शिक्षकों की समस्याओं की अनदेखी करने वालों को इस बार शिक्षक मिलकर अपने मत की ताकत से लोकतांत्रिक जवाब देंगे.उन्होंने कहा कि शिक्षक अब बिखरे नहीं हैं, बल्कि एकजुट, जागरूक और बदलाव के लिए तैयार हैं
दौरे के दौरान शिक्षकों में उत्साह, विश्वास और परिवर्तन की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
