बिहार

संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत विकास शिविर का उद्घाटन

फुलवारीशरीफ, अजीत। संत रविदास समरसता संकल्प अभियान के तहत संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार को फुलवारी शरिफ प्रखंड के चिलबिल्ली पंचायत सरकार भवन में विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संत रविदास के पट्ट चित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत रूप से किया।

विकास शिविर में सरकार की 22 योजनाओं से संबंधित अलग-अलग विभागों के स्टॉल लगाए गए थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मुखिया पति शत्रुघ्न पासवान के साथ लाभुकों के बीच जन्म प्रमाण पत्र एवं अन्य योजनाओं का लाभ वितरित किया।

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रवि कुमार शर्मा ने बताया कि फुलवारी शरिफ प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोले में 15 फरवरी 2027 तक संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया जाना है. इन शिविरों के माध्यम से अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के स्टॉलों का बारी-बारी से निरीक्षण किया. उन्होंने पंचायत स्तरीय कर्मियों को निर्देश दिया कि सरकार की सभी 22 योजनाओं से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पात्र परिवारों को आच्छादित करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर शिविर प्रभारी प्रभात कुमार वर्मा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी बालकृष्ण दास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में लखीसराय पुलिस के बढ़ते कदम

पथ निर्माण मंत्री द्वारा पुल निर्माण निगम की परियोजनाओं की समीक्षा, कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

परेव पुल पर चला विशेष वाहन चेकिंग अभियान, यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

error: