बिहार

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24)  चौक थाना क्षेत्र स्थित अशोक राजपथ के प्रसिद्ध पीतल के महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त पहुंचने लगे। इस दौरान मंदिर परिसर में आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा।नाग पंचमी के मौके पर मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। भक्त अपने मोबाइल फोन से नाग-नागिन की तस्वीरें और वीडियो बनाते नजर आए। कई श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर नाग देवता को नमन किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा और नाग-नागिन के दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है। श्रद्धालुओं का मानना है कि इस दिन भगवान शिव और नाग देवता की आराधना करने से परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते सुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लग गई।
वहीं, इस बार नाग पंचमी के साथ सावन की तीसरी सोमवारी होने के कारण पर्व का महत्व और बढ़ गया। पटना के विभिन्न शिवालयों में भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

भक्त गंगा स्नान के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचे। मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंजता रहा।पीतल के महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के इंतजाम किए गए। मंदिर के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई, वहीं यातायात व्यवस्था पर भी विशेष नजर रखी गई। प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक दर्शन करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की

Related posts

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार

BSEB ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन का दिया अंतिम मौका

error: