बिहार

BSEB ने इंटर और मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन का दिया अंतिम मौका

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने से वंचित विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन करने का विशेष एवं अंतिम अवसर दिया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक कराया जा सकेगा। इस दौरान विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क विलंब शुल्क के साथ जमा किया जाएगा। इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से समिति की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com⁠ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। वहीं, मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से BSEB Secondary Portal⁠ पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि 18 से 22 अगस्त 2026 की अवधि छूटे हुए विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर है।

Related posts

पीतल के महादेव मंदिर में नाग-नागिन के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

समालखा में सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू उल्टा कर जताया विरोध

रैयाम एवं सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : श्री संजय कुमार

error: