बिहार

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांकीपुर क्लब के स्विमिंग पूल में देशभक्ति का नजारा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांकीपुर क्लब का स्विमिंग पूल भी देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर पटना निवासी एवं ए.जी. ऑफिस में कार्यरत कंचन सिंह ने स्विमिंग करते हुए हाथों में तिरंगा लहराकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। तिरंगे के साथ पूल में तैरते हुए उन्होंने देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया।

इस मौके पर कंचन सिंह ने कहा, _”हम सभी को देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और आपसी एकता के साथ मिलकर रहना चाहिए। स्विमिंग मेरा शौक है और इसी माध्यम से मैं लोगों को अपनी देशभक्ति से परिचित करा रहा हूं। बांकीपुर क्लब में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी कंचन सिंह की इस पहल की सराहना की और इसे स्वतंत्रता दिवस के भाव को सम्मान देने वाला कदम बताया।

Related posts

‘आँगन का मिलन’ कार्यक्रम देता है सामाजिक समरसता और आत्मीयता का संदेश : रत्नेश कुशवाहा

बेगूसराय में हुए अमानवीय व्यवहार, बलात्कार, अत्याचार और हैवानियत की घटना के बाद भी सरकार में बैठे हुए लोग चुप क्यों हैं : एजाज अहमद

मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा द्वारा तीन दिवसीय नि:शुल्क कृत्रिम अंग शिविर

error: