बिहार

जानीपुर में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

फुलवारीशरीफ, अजीत। जानीपुर थाना क्षेत्र के सरैया शिव मंदिर के पास गुरुवार देर रात बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पोल पर लगे बिजली के तार धू-धूकर जलने लगे और अफरातफरी मच गई।

आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और कंट्रोल रूम को फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि कई बार फोन करने के बावजूद किसी जिम्मेदार अधिकारी ने कॉल रिसीव नहीं किया. इससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।

बिजली विभाग से तत्काल मदद नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जानीपुर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी बुलाया गया. पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार जिस बिजली पोल में आग लगी, उसके ठीक नीचे कई दुकानें थीं. समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो दुकानें भी इसकी चपेट में आ सकती थीं और बड़ा नुकसान हो सकता था।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि आपात स्थिति में जिम्मेदार अधिकारियों का फोन नहीं उठाना गंभीर लापरवाही है. लोगों ने मामले की जांच कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Related posts

फुलवारी प्रखंड मुख्यालय पर अनशन शुरू, मांगों को लेकर कल भी जारी रहेगा सत्याग्रह

महावीर कैंसर संस्थान में नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान, मरीजों और कर्मियों ने लिया संकल्प

जीसस एंड मेरी एकेडमी में राखी निर्माण प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

error: