बिहार

सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले की तख्त श्री पटना साहिब कमेटी ने की कड़ी निंदा

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही तथा समूची कमेटी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ साहिब में हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है।सरदार जगजोत सिंह सोही ने कहा कि गुरुघर शांति, श्रद्धा और भाईचारे के पवित्र स्थान हैं। गुरुघरों में किसी भी प्रकार की हिंसा या जानलेवा हमला गुरुमर्यादा के विरुद्ध है और इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि राजनीतिक या अन्य मुद्दों को लेकर किसी व्यक्ति या नेता से मतभेद और नाराजगी हो सकती है, लेकिन अपना विरोध प्रकट करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाना उचित नहीं है। लोकतंत्र में अपनी नाराजगी व्यक्त करने के लिए संवैधानिक और शांतिपूर्ण रास्ते उपलब्ध हैं।

सरदार सोही ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सिख समाज के लिए भी चिंता का विषय हैं। गुरुधामों की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही और समूची कमेटी ने इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाने चाहिए।

Related posts

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

झारखंड में छात्र मुद्दों को लेकर ABVP का प्रदर्शन, हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

AI थीम प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता

error: