बिहार

अरियरी-चेवाड़ा में लेमन ग्रास की खेती बढ़ाने के निर्देश, किसानों के पंजीकरण में तेजी लाएं – शेखपुरा डीएम

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में जिला कृषि टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक हुई।

डीएम ने अरियरी एवं चेवाड़ा प्रखंडों में कम लागत वाली लेमन ग्रास की खेती का दायरा बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने किसानों के लंबित आवेदन एवं पंजीकरण शीघ्र पूरा करने और खाद-उर्वरक बिक्री में पारदर्शिता के लिए बिहार कृषि ऐप पर पंजीकरण अनिवार्य करने को कहा। प्याज उत्पादकों के लिए ‘सुख सागर प्याज’ भंडारण हेतु गोदाम निर्माण का निर्देश भी दिया गया।

खरीफ आच्छादन की जानकारी दी गई – धान 28,330 हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 20,079 हेक्टेयर यानी 70.88% और मक्का 57.01%। अब तक 5,714 किसानों के बीच 386.12 क्विंटल सब्सिडी युक्त बीज वितरित किए जा चुके हैं। जिले में सभी उर्वरकों का स्टॉक पर्याप्त है।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मगध क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जन-केंद्रित पुलिसिंग को लेकर IG विकास वैभव की बड़ी पहल

परीक्षा के बाद दीदियों के चेहरे पर दिखी खुशी, बढ़ा आत्मविश्वास

2.5 इंच के छोटे चीरे से सफल हृदय सर्जरी, 20 वर्षीय युवती को मिला नया जीवन

error: