बिहार

तिरंगा लेकर गूंजा भारत माता की जय का जयघोष, बच्चों में दिखा देशभक्ति का उत्साह

फुलवारीशरीफ, अजीत। हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में मंगलवार को नन्हे बच्चों ने देशभक्ति का उत्साह दिखाया. शिक्षिका नीतू शाही के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष किए. तिरंगा लेकर बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया. शिक्षिका नीतू शाही ने बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता-अखंडता के महत्व की जानकारी दी।

Related posts

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली

पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ फायरिंग में कुख्यात ‘झामु’ के पैर में लगी गोली!

संध्या चौपाल को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित

error: