बिहार

हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई, बरबीघा बीडीओ आलोक रंजन ने किया नेतृत्व

शेखपुरा,  पंकज कुमार : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को बरबीघा प्रखंड के +2 उच्च विद्यालय हाईस्कूल से ‘हर घर तिरंगा यात्रा’ निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी एवं बीडीओ श्री आलोक रंजन ने किया।

यात्रा हटिया मोड़ स्थित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री ‘बिहार केसरी’ डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ‘श्री बाबू’ की आदमकद प्रतिमा के पास पहुंचकर ‘वंदे भारत’ गायन के साथ संपन्न हुई।

इस मौके पर प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जीविका दीदी, स्कूल के प्रधानाध्यापक, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तिरंगा हाथ में लेकर शामिल हुए। सभी ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए।

Related posts

मगही महोत्सव 2026 को जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नवरात्रि के तीसरे दिन माँ चंद्रघंटा के आशीर्वाद के साथ खुशियाँ बाँटने का छोटा-सा प्रयास

एक पहर डॉक्टर एसएम ईसा के नाम कार्यक्रम का आयोजन

error: