फुलवारीशरीफ, अजीत। जनता महादलित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हुलेश मांझी ने अजय कुमार को वर्ष 2026 से 2028 तक के लिए बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र पत्रांक जेएमएस/2026/018 जारी किया गया है।
डॉ. हुलेश मांझी ने कहा कि अजय कुमार के नेतृत्व में संगठन को बिहार के सभी जिलों, प्रखंडों और पंचायतों तक मजबूत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों को एकजुट कर उनके सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों के लिए संगठन काम करेगा।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वंचित समाज की समस्याओं को मजबूती से उठाना और शिक्षा, रोजगार व सामाजिक अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना उनकी प्राथमिकता होगी. नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए अजय कुमार को बधाई दी।
