बिहार

बिहार में 51,600 करोड़ का निवेश, CM बोले – बिहार बनेगा स्टील हब

पटना, नरेश अग्रवाल :  मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में गुरुवार को लोकसेवक आवास के संकल्प में देश की 10 प्रमुख औद्योगिक समूहों के साथ लगभग 51,600 करोड़ रुपये के निवेश के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “Build and Believe in Bihar” के मंत्र के साथ निवेशकों का विश्वास बढ़ाकर औद्योगिक परियोजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जाएगा।

बिहार बनेगा देश का प्रमुख स्टील हब

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य बिहार को देश के प्रमुख स्टील हब के रूप में विकसित करना है। स्टील एवं मेटल सेक्टर में बड़े निवेश से औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

स्टील सेक्टर में 6 कंपनियों से MoU:

  1. नक्षित आयरन एंड स्टील – 6,836 करोड़
  2. अंकुर स्टील – 6,000 करोड़
  3. श्री लंगटा बाबा मेटल्स – 5,500 करोड़
  4. श्याम स्टील – 5,000 करोड़
  5. शाकंभरी इस्पात – 5,000 करोड़
  6. श्री समृद्धि स्टील – 290 करोड़

न्यूक्लियर और टेक्सटाइल में भी बड़ा निवेश
ऊर्जा क्षेत्र में ग्लोबल रिनिवेबल एडवांस्ड क्लीन एनर्जी (ग्रेस) बिहार में न्यूक्लियर एनर्जी के क्षेत्र में 22,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह राज्य में क्लीन एनर्जी का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा।

टेक्सटाइल सेक्टर में क्रिएटिव ग्रुप – 250 करोड़ और अनुभव एपरेल्स – 50 करोड़ का निवेश करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल श्रम आधारित उद्योग है और इससे बिहार में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा।

अन्य निवेश:
भारत साइंस एंड इनोवेशन – 200 करोड़ रुपये

फूड प्रोसेसिंग और फार्मा पर फोकस

CM ने कहा कि फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में बिहार की कृषि ताकत का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को बेहतर बाजार और ग्रामीण इलाकों में रोजगार बढ़ेगा। स्वास्थ्य एवं फार्मा सेक्टर में भी निवेश को प्राथमिकता दी जाएगी।

Bihar Business Connect 2026 की तैयारी

इससे पहले मुख्यमंत्री ने Bihar Business Connect 2026 की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इसके जरिए देश-विदेश के निवेशकों को बिहार से जोड़ा जाएगा। “बिहार के पास विशाल बाजार, युवा मानव संसाधन और उद्योगों के विस्तार की व्यापक संभावनाएं हैं।”

CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि MoU केवल कागज पर न रहें। मिशन मोड में काम कर परियोजनाओं को तेजी से शुरू किया जाए। निवेशकों को हर सुविधा दी जाए।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 23,731 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय चक्रीय जैव ऊर्जा योजना-गोबरधन को मंजूरी दी

error: