बिहार

महसार पंचायत में लगा ‘सहयोग शिविर’, शेखपुरा डीएम के निर्देश पर 33 मामलों का मौके पर निपटारा

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद के निर्देश पर बुधवार को शेखपुरा प्रखंड की महसार पंचायत में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं को एक ही स्थान पर सुनकर त्वरित समाधान उपलब्ध कराना था।

10 विभागों ने लगाए स्टॉल

ग्रामीणों की सुविधा के लिए शिविर में जीविका, पंचायती राज, राजस्व, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, विद्युत, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं भीमराव अंबेडकर आवास योजना सहित 10 से अधिक महत्वपूर्ण विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए थे।

44 में से 33 का ऑन-स्पॉट निष्पादन

प्रखंड विकास पदाधिकारी, शेखपुरा ने बताया कि शिविर के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 44 आवेदन प्राप्त हुए। प्रशासनिक तत्परता दिखाते हुए इनमें से 33 आवेदनों का निष्पादन मौके पर ही कर दिया गया।

शेष 11 आवेदनों को विभागीय प्रक्रिया के तहत जल्द निष्पादित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है।

अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सहायक विद्युत अभियंता सहित अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य एवं अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

दिनभर चले इस शिविर में पंचायत के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और लाभ के लिए आवेदन दिए।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: