क्राइमबिहार

विशेष छापेमारी में फुलकाहा पुलिस की बड़ी सफलता, 36 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने रविवार शाम बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में 36 लीटर नेपाली “दिलवाले” शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से शराब ढोने में प्रयुक्त एक संदिग्ध अपाचे बाइक (BR-38-N-8204) भी जब्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, फुलकाहा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अचरा पंचायत के लक्ष्मीपुर वार्ड संख्या-14 स्थित सत्यनारायण यादव एवं शिवनारायण यादव के घर नेपाल से लाई गई भारी मात्रा में शराब को बाइक पर लादकर दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकाश कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 36 लीटर नेपाली शराब बरामद की तथा मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार यादव (19बर्ष)पिता- शिवनारायण यादव, ग्राम लक्ष्मीपुर वार्ड-14) एवं सुजीत कुमार यादव (उम्र18,पिता- महेंद्र यादव, ग्राम मानिकपुर वार्ड-11) के रूप में हुई है। कार्रवाई में पीटीसी विपीन कुमार सहित अन्य पुलिस बल भी शामिल रहे। थानाध्यक्ष विकाश कुमार मौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बरामद अपाचे बाइक की वैधता एवं स्वामित्व की जांच की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा सोमवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया। पुलिस ने संकेत दिया है कि इस मामले में शराब तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। सीमा क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related posts

पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के निधन पर राजद नेताओं ने जताया शोक

ज्यादा केएमसी देने से कमजोर शिशु घर में ही हो सकते हैं स्वस्थ्य और सुरक्षित : एएनएम

चैनपुर में पद्म भूषण डॉ. सी. पी. ठाकुर का सम्मान, शिक्षा और सेवा का दिया संदेश

error: