बिहार

जहानाबाद एसपी ने घोषी थाना का किया रात्रि निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

जहानाबाद, (न्यूज़ क्राइम 24) पुलिस अधीक्षक ने दिनांक 03/04 अगस्त 2026 की रात्रि में घोषी थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के दैनिक कार्यों, मालखाना, हाजत की सुरक्षा व्यवस्था तथा अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), घोषी भी मौजूद रहीं। पुलिस अधीक्षक ने चैतीपीपर कांड की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामले का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने और प्रभावी पुलिसिंग के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही थाना में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: