बिहार

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम के समक्ष रखीं। जनसुनवाई में आज कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए।

ज्यादातर मामले जमीन से जुड़े

प्राप्त आवेदनों में अधिकांश भूमि संबंधी थे। इसमें जमीन का परिमार्जन, मापी, वंशावली बनवाना, खाता-खसरा चढ़ाना, भदौसी-दरियापुर में अमीन-कानूनगो द्वारा गलत तरीके से जमीन चढ़ाने, नगर परिषद में पर्चा, अतिक्रमण से मुक्ति, छज्जा निर्माण पर रोक आदि के मामले शामिल थे।

डीएम का सख्त निर्देश

डीएम श्री शेखर आनंद ने स्वयं प्रत्येक फरियादी को बुलाकर उनकी बात सुनी। मामलों की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कर गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा में निष्पादन का आदेश दिया।

इस दौरान डीएम ने कहा: जनता की समस्याओं का समाधान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जो भी आवेदन प्राप्त हुए हैं उनका निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। किसी भी परिवादी को अपने काम के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।”_

इस अवसर पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जनता दरबार प्रभारी श्री धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन की इस पहल से फरियादियों को उम्मीद जगी है कि अब उनकी समस्याओं का निराकरण समयबद्ध तरीके से होगा।

Related posts

जमुई छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली!

फुलवारी के खलीलपुरा में एसी-फ्रिज मैकेनिक की संदिग्ध मौत!

पटना से 25 किमी दूर 100 घर अंधेरे में, बार-बार जल रहा ट्रांसफार्मर

error: