बिहार

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

शेखपुरा, उमेश कुमार : आगामी स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर जिले में भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

आज सोमवार को जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।

बैठक के मुख्य बिंदु :

  1. मुख्य समारोह
    जिला पदाधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम समाहरणालय स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।
  2. परेड में भागीदारी
    शिक्षा विभाग द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएम उच्च विद्यालय और इस्लामिया उच्च विद्यालय के NCC एवं स्काउट्स-गाइड के छात्र-छात्राएं परेड में शामिल होंगे।
    प्रतिदिन परेड की प्रैक्टिस और झंडा बांधने का पूर्वाभ्यास कराया जाएगा।
  3. पंचायत और टोला स्तर पर झंडोतोलन
  • सभी पंचायत सरकार भवन में मुखिया द्वारा झंडोतोलन होगा।
  • जिले के महादलित टोलों में टोले के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति झंडा फहराएंगे।
  • जिलास्तरीय पदाधिकारी संबंधित पंचायतों में झंडोतोलन करेंगे।
  1. महापुरुषों को श्रद्धांजलि

जिले में स्थापित महापुरुषों की आदमकद प्रतिमाओं पर सुबह माल्यार्पण किया जाएगा। सभी प्रखंडों में प्रतिमाओं की सफाई और रंग-रोगन की जिम्मेदारी संबंधित नगर कार्यपालक पदाधिकारी और BDO को सौंपी गई है।

  1. सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था
  • अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को मुख्य समारोह स्थल सहित पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी।
  • सिविल सर्जन को मुख्य स्थल पर एम्बुलेंस की व्यवस्था।
  • अग्निशमन पदाधिकारी को फायर ब्रिगेड की एक टीम तैनात करने का निर्देश।

बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, SDO, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी सहित सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

शेखपुरासराय के कार्यालय परिचारी मुकेश कुमार का आकस्मिक निधन, शेखपुरा समाहरणालय में 2 मिनट का मौन

error: