बिहार

54 फीट की भव्य कांवर यात्रा के साथ देवघर रवाना हुए श्रद्धालु, बोल बम के जयकारों से गूंजा पटना सिटी

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर विशाल कांवरधारी संघ की ओर से वर्षों की परंपरा के तहत 54 फीट लंबी भव्य कांवर के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह कांवर देवघर के लिए रवाना हुई। शोभायात्रा किला रोड देवी स्थान से शुरू होकर कैमाशिकोह, मारूफगंज बड़ी देवी मंदिर, बड़ी दलहट्टा देवी मंदिर, नंदगोला देवी मंदिर, मालसलामी, छोटी पटन देवी, बड़ी पटन देवी, गौरीशंकर मंदिर एवं शीतला माता मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों से होकर गुजरी।

शोभायात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष, बच्चे एवं हजारों शिवभक्त “बोल बम” के जयघोष के साथ शामिल हुए। कांवर में स्थापित चांदी की शिव-पार्वती प्रतिमा और चांदी का कलश श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा का नेतृत्व विनोद बाबा, संजय, भूषण जायसवाल, अर्जुन कुमार, विकास कुमार, पिंटू कुमार, राजू गोप, विनय कुमार, बिट्टू, विक्की कुमार, रिंकू गुप्ता और अभिषेक लहरी सहित अन्य सदस्यों ने किया। श्रद्धा और उत्साह से भरी इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश

error: