अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना पुलिस ने चोरी के मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम बालक मेहता (40 वर्ष), पिता– सूर्य नारायण मेहता, निवासी डूमर बनना वार्ड संख्या-3, थाना घूरना, जिला अररिया के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि चोरी की संपत्ति की खरीद-बिक्री एवं ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।
