अररिया, रंजीत ठाकुर। घूरना थाना पुलिस ने न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट (NBW) के एक मामले में कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान राजेंद्र मेहता (58 वर्ष), पिता शिव नारायण मेहता, निवासी डूमर बनना, थाना घूरना, जिला अररिया के रूप में हुई है।
घूरना थाना पुलिस ने विधिवत गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में घूरना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM), अररिया के न्यायालय से निर्गत गैर-जमानती वारंट के आलोक में कार्रवाई करते हुए राजेंद्र मेहता को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
