पूर्णिया, (न्यूज़ क्राइम 24) जिले में टीबी उन्मूलन अभियान स्वास्थ्य विभाग द्वारा जोर जोर से चलाया जा रहा है। इसके तहत टीबी ग्रसित मरीजों को आवश्यक दवाइयों के साथ साथ सामान्य लोगों द्वारा नियमित समय समय पर आवश्यक पौष्टिक आहार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार को जिले के 02 और सामान्य लोगों द्वारा पूर्णिया जिले के लाइन बाजार स्थित रेड क्रॉस भवन में टीबी ग्रसित मरीजों को जल्द स्वस्थ्य और सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक पौष्टिक आहार सुविधा उपलब्ध कराई गई। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी ग्रसित 65 टीबी ग्रसित मरीजों को पौष्टिक आहार सुविधा उपलब्ध कराई गई।
टीबी ग्रसित मरीजों को सुरक्षित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जुलाई माह में पहले से भी 02 फास्ट फूड वितरण कराया जा चुका है। इससे पूर्व 08 जुलाई को जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा रेड क्रॉस भवन में 60 से अधिक टीबी ग्रसित मरीजों को जबकि 11 जुलाई को पूर्णिया लोकसभा सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव द्वारा जिला समाहरणालय भवन में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के सहयोग से 20 से अधिक टीबी ग्रसित मरीजों को फास्ट फूड का वितरण किया गया है। ज्यादा टीबी ग्रसित मरीजों को समय पर आवश्यक उपचार के साथ साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने से टीबी ग्रसित मरीज बहुत जल्द स्वस्थ्य होकर सामान्य जीवन का लाभ उठा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग के ऐसे सहयोग से जिले में टीबी ग्रसित मरीजों की संख्या में कमी हो सकेगी और लोग टीबी ग्रसित होने से सुरक्षित रह सकेंगे। इस दौरान टीबी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ दिनेश कुमार, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, एपिडेमियोलॉजिस्ट नीरज कुमार निराला, डीपीएस राजेश शर्मा, सामाजिक नेत्री स्वाति वैशन्त्री, केएचपीटी जिला लीड मो. मासूम रजा, डब्लूएचपी के रीजनल मैनेजर संजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी, सामाजिक जागरूकता कर्मी और टीबी ग्रसित मरीज उपस्थित रहे।
मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि टीबी बीमारी से संक्रमित मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत इलाज के दौरान लगातार छः महीने तक 500 सौ रुपये प्रत्येक महीने प्रोत्साहन राशि भी देने का प्रावधान है। सरकार द्वारा टीबी ग्रसित मरीजों को दवाई और फास्ट फूड का उपयोग करने पर सहयोग राशि ग्रसित मरीजों को बैंक खाते में ही उपलब्ध कराई जाती है। इससे ग्रसित मरीज अन्य आवश्यक दवाई एवं आहार खरीदकर उसका उपयोग करते हुए स्वस्थ्य और सुरक्षित होते हुए सामान्य जीवन का लाभ आसानी से उठा सकते हैं।
फूड पैकेट में मिले पौष्टिक आहार से जल्द ठीक हो रहे हैं टीबी मरीज : सीडीओ
जिला संचारी रोग पदाधिकारी (सीडीओ) डॉ मोहम्मद तनवीर हैदर ने बताया कि सभी ग्रसित मरीजों को टीबी ग्रसित होने पर बहुत ज्यादा कमजोरी होती है। जिला यक्ष्मा केंद्र से आवश्यक जांच और नियमित रूप से दवा का सेवन करने से मरीजों में पहले से बहुत सुधार हो रहा है। मरीजों को टीबी ग्रसित होने के दौरान पौष्टिक आहार खाने के लिए टीबी नियंत्रण केंद्र के अधिकारी एवं कर्मियों द्वारा लगातार फूड पैकेट दिया जाता है जिसको खाने के बाद मरीज जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो रहे हैं। टीबी ग्रसित मरीजों का कहना है कि स्वस्थ्य होने में पौष्टिक आहार का अहम योगदान होता है। जिसका वितरण विभाग के द्वारा किया जाता हैं। बीमार होने पर ग्रसित मरीज को घूमने फिरने में काफी दिक्कतें होती थी लेकिन यक्ष्मा केंद्र से नियमित रूप से पौष्टिक आहार प्राप्त करते हुए उसका सेवन करने और आवश्यक दवाई खाने से अब चलने फिरने में कोई दिक्कत नहीं होती। आवश्यक दवाई और पौष्टिक आहार सेवन से बहुत जल्द टीबी को मात देकर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन का लोग लाभ उठा सकेंगे।
