बिहार

ज़खराज स्थान-विद्यापुर हुसैनाबाद बाईपास निर्माण शुरू, SDO प्रियंका कुमारी की पहल से टूटा गतिरोध

शेखपुरा, उमेश कुमार : अरियरी प्रखंड अंतर्गत वर्षों से लटके ज़खराज स्थान से विद्यापुर हुसैनाबाद बाईपास सड़क निर्माण का काम आखिरकार शुरू हो गया है। मुआवजे को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे विरोध के कारण रुका हुआ काम अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की पहल से पटरी पर लौट आया है।

शुक्रवार को भारी संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी की मौजूदगी में मौके पर मिट्टी भराई का कार्य शुरू कराया गया।

कैसे सुलझा मामला

प्रशासन के अनुसार परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि का नियमानुसार मुआवजा किसानों को पहले ही दिया जा चुका था। इसके बावजूद कुछ किसानों द्वारा अनुचित मांगों को लेकर निर्माण कार्य बाधित किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी ने SDO को समाधान का जिम्मा सौंपा था।

SDO सुश्री प्रियंका कुमारी ने किसानों से वार्ता की। उन्होंने उन्हें समझाया कि उचित मुआवजा मिलने के बाद विकास कार्य रोकना गैर-कानूनी है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती भी की।

Advertisements
Ad 1

कड़ी हिदायत और सफल वार्ता के बाद किसान पीछे हटे और तुरंत जेसीबी व डंपर लगाकर सड़क किनारे मिट्टी भराई का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया।

क्या होगा फायदा

प्रशासन की इस मुस्तैदी से जहां बाईपास निर्माण को गति मिलेगी, वहीं आम जनता को जल्द ही ट्रैफिक जाम और आवागमन की समस्या से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

मौके पर अंचलाधिकारी अरियरी, संबंधित थाना के थानाध्यक्ष और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे।

Related posts

एनएमसीएच में विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक, मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने पर जोर

AI के क्षेत्र में बिहार का ऐतिहासिक कदम : http://Sarvam.AI और BharatGPT से MoU, ‘डिजिटल बिहार’ को मिलेगी नई गति

पीएम मोदी ने 75 अमृत रेलवे स्टेशनों का किया उद्घाटन, बिहार के पुनर्विकास -सीएम सम्राट चौधरी

error: