ताजा खबरेंबिहार

फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, 9.4 लीटर देसी शराब बरामद; शराब पीकर हंगामा करने वाले तीन भी दबोचे

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। पटना के चौक थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब एक वर्ष से फरार चल रहे एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 9.4 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

थानाप्रभारी राज किशोर सिंह ने बताया की चौक थाना कांड संख्या 219/25 में करीब एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपित गोपाल यादव उर्फ विक्की यादव, निवासी मोर्चा रोड, को गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में पूर्व में 80 लीटर देसी शराब और 3.4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई थी। वहीं, धवलपुरा गांव में छापेमारी के दौरान लागो देवी, थाना फुलवारीशरीफ, को 9.4 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में अरविंद कुमार चौधरी (निवासी रानीपुर), राकेश कुमार (निवासी रानीपुर) एवं दिलीप कुमार (निवासी मंगल तालाब) को गिरफ्तार किया गया। चौक थाना पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisements
Ad 1

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर

error: