बिहार

सीमावर्ती गांवों में एसएसबी ने 30 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

अररिया, रंजीत ठाकुर। 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) बथनाहा के तत्वावधान में मंगलवार को सीमावर्ती गांव जीवंत, बैजनाथपुर, डामादिगी एवं पोखरिया में जरूरतमंद बेरोजगार महिलाओं एवं युवाओं के लिए 30 दिवसीय इलेक्ट्रिक वायरिंग, सिलाई एवं मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन 56वीं वाहिनी के द्वितीय-कमान-अधिकारी (कमांडिंग अधिकारी) नितिन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने, नियमित अभ्यास करने तथा प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का उपयोग रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए करने का आह्वान किया।

Advertisements
Ad 1

इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया तथा प्रशिक्षण संबंधी जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम में उप कमांडेंट रवि कान्त चौधरी, उप कमांडेंट मदन मोहन भट्ट, डी समवाय प्रभारी सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गुप्ता, निरीक्षक (सामान्य) राम लाल, अन्य 15 एसएसबी कर्मियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय ग्रामीणों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में महिलाओं एवं युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की एसएसबी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।

Related posts

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों व सीए का सम्मान, रक्तदान शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शरद यादव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

शेखपुरा डीएम ने एक्साइज कोर्ट भवन व इंजीनियरिंग कॉलेज की जमीन का निरीक्षण किया, दिए सख्त निर्देश

error: