बिहार

हाशिए पर रहने वाले बच्चों को दिया गया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) स्नेह घर रेनबो होम्स, कुम्हरार में शनिवार को हाशिए पर रहने वाले बच्चों के लिए आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अभयानंद ने कहा कि आपदा के उच्च जोखिम वाले समुदायों एवं हाशिए पर रहने वाले लोगों को सबसे पहले आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए, क्योंकि समाज का बड़ा वर्ग इसी श्रेणी में आता है।

प्रशिक्षण का विषय भूकंप एवं अग्निकांड रखा गया। भूकंप प्रशिक्षण को वेनेजुएला और फिलीपींस में भूकंप से जान गंवाने वाले लोगों तथा अग्निकांड प्रशिक्षण को लखनऊ की आग की घटना में मृत लोगों को समर्पित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को वर्टिकल रोप रेस्क्यू एवं हॉरिजॉन्टल रोप रेस्क्यू की तकनीक सिखाई गई, ताकि आग जैसी आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर निकला जा सके। साथ ही अग्निशामक यंत्र के उपयोग के लिए PASS तकनीक की जानकारी दी गई तथा डीसीपी फायर एक्सटिंग्विशर का प्रयोग कर व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

भूकंप से बचाव के लिए बच्चों को “झुको, ढको और पकड़ो” (Drop, Cover and Hold) का सुरक्षा सूत्र याद कराया गया तथा उसका अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और अपनी क्षमता का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. श्रवण, डॉ. अनंत, होम संचालक संजय कुमार, रंजू जी सहित सभी सहयोगी उपस्थित रहे।

Related posts

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

पटना वीमेंस कॉलेज में नवागंतुक MCA, PG एवं PGD विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम

बेउर थाने का टॉप-10 अपराधी जीतू उर्फ जीतू कुमार गिरफ्तार, चार संगीन मामलों में था वांछित

error: