बिहार

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

फुलवारीशरीफ, अजित। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में जहां-जहां जलजमाव एवं अन्य आधारभूत समस्याएं शेष हैं, उनका भी शीघ्र समाधान किया जाएगा. क्षेत्र की सभी समस्याओं से पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र को अवगत करा दिया गया है और एक-एक समस्या का निराकरण किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है और बांकीपुर विधानसभा विकास का मॉडल बन रहा है। यह बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नितिन नवीन ने सिपारा क्षेत्र में आयोजित एक समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि बांकीपुर विधानसभा में विकास कार्यों को और गति दी जाएगी तथा आम लोगों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने सिपारा स्थित बांसटाल, इन्द्रपुरी में करीब 14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया. कार्यक्रम का आयोजन आईओसीएल रोड, गेट संख्या-1 स्थित मनसा देवी मंदिर के समीप किया गया.मंत्री के स्वागत में रवि सिंहा रामगोविंद सिंह मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.स्थानीय पार्षद कावेरी सिंह पार्षद प्रतिनिधि दिलीप सिंह ने मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र का फूल माला से लादकर भव्य स्वागत किया। मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कहा कि बेहतर सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की आधारशिला होती हैं. राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisements
Ad 1

परियोजना के तहत एनएच-30 की दक्षिणी सर्विस लेन स्थित दशरथा यामाहा शोरूम से बुद्धिजीवी कॉलोनी, 70 फीट पथ, आदर्श नगर दलित बस्ती, मनसा देवी मंदिर, प्रगति नगर तथा इन्द्रपुरी सिपारा तक लगभग 5.60 किलोमीटर लंबी सड़क का मजबूतीकरण किया जाएगा. इस कार्य पर 1338.72 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है।

परियोजना के अंतर्गत 4.80 किलोमीटर लंबाई में मास्टिक अस्फाल्ट सड़क, 800 मीटर लंबाई में पीसीसी सड़क तथा लगभग तीन किलोमीटर लंबाई में आरसीसी नाला का निर्माण कराया जाएगा. इसके अलावा सड़क किनारे आवश्यकतानुसार पेभर ब्लॉक भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद कावेरी सिंह एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल ने की. मंच संचालन रवि सिंह ने किया. इस अवसर पर पप्पू कुमार, अमित कुमार गुप्ता, गणेश कुमार, शैलेन्द्र प्रकाश, रामानंद जी, रामनाथ यादव, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना सिंह, मुन्ना जी, चंदन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related posts

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

जेपी सेनानी द्वारा आपातकाल प्रतिरोध मार्च निकाला गया

हज 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 20 जुलाई तक भरे जाएंगे फॉर्म

error: