बिहार

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

फुलवारीशरीफ, अजित। 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के रंजेश राज का चयन राज्य कर सहायक आयुक्त (स्टेट टैक्स असिस्टेंट कमिश्नर) तथा जितेंद्र कुमार का चयन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के पद पर हुआ है. दोनों सफल अभ्यर्थियों को संपतचक नगर परिषद कार्यालय में सम्मानित किया गया।

नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने दोनों चयनित अधिकारियों को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि दोनों युवाओं ने पूरे संपतचक क्षेत्र का नाम रोशन किया है और वे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत बन गए हैं।

अमित कुमार ने कहा कि लंबे समय बाद क्षेत्र से ऐसे अधिकारी बने हैं, जिससे युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जहां भी दोनों अधिकारियों की पोस्टिंग होगी, वे ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए जनता की सेवा करेंगे.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर रंजेश राज और जितेंद्र कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिवार और निरंतर मेहनत को दिया. उन्होंने युवाओं से नियमित एवं एकाग्र होकर अध्ययन करने तथा असफलता से निराश नहीं होने की अपील की।

संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय बंटू ने कहा कि रंजेश राज और जितेंद्र कुमार की सफलता पूरे संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है. दोनों युवाओं ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से यह मुकाम हासिल किया है, जिससे क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को इन दोनों सफल अभ्यर्थियों से सीख लेने की आवश्यकता है. कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. रंजेश राज और जितेंद्र कुमार ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण और नगर क्षेत्र के युवा भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं।

ऋषभ राय बंटू ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि जहां भी उनकी नियुक्ति होगी, वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र, बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे.उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को इन दोनों सफल अभ्यर्थियों से सीख लेने की आवश्यकता है। कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. रंजेश राज और जितेंद्र कुमार ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण और नगर क्षेत्र के युवा भी अपनी प्रतिभा के दम पर बड़े पदों तक पहुंच सकते हैं।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

मोहर्रम त्याग, सब्र और इंसानियत का संदेश देता है : राजद

error: